18 मार्च 2023 - 09:43
सीरियन सरकार का पश्चिमी दुनिया पर तीखा प्रहार

अमेरिका और उसके घटक पश्चिमी देशों पर यूक्रेन जंग भड़काने के आरोप लगाते हुए असद ने कहा कि यूक्रेन के नव नाज़ियों की मदद से अमेरिका ने तीसरा विश्व युद्ध छेड़ दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चूका है. पहले वर्ल्ड वार पारंपरिक थे, कई देशों की फौजें एक साथ कई दूसरे देशों के खिलाफ लड़ती थी, लेकिन अब ज़रा अंदाज़ बदल गया है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने यूक्रेन में रूस के सैन्य ऑपरेशन का भरपूर समर्थन करते हुए कहा कि पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन का चार हिस्सों को हम रूस के अभिन्न भाग के रूप में मान्यता देते हैं।

 असद ने कहा कि मैं मुत्मइन हूँ और यक़ीन के साथ कहता हूँ कि डोनेट्स्क, लुहास्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया के इलाक़े रूसी सर ज़मीन हैं, भले ही कोई जंग भी न होती तब भी ऐतिहासिक रूप से यह इलाक़े रूसी थे और रूसी हैं।

उन्होंने कहा कि सीरियन सरकार इन इलाक़ों के रूस में शामिल होने से पहले ही इन्हे तारीखी बुनियाद के आधार पर रूस का हिस्सा मानती रही है. असद ने कहा कि हमारा साफ़ शब्दों में कहना और मानना है कि हम सिर्फ रूस की दोस्ती में नहीं बल्कि तारीखी हक़ीक़त की बुनियाद पर इन इलाक़ों को रूस का हिस्सा मानते हैं।

जुमेरात को रशियन मीडिया में टेलीकास्ट किये गए एक इंटरव्यू में असद ने कहा कि लगभग 100 साल पहले लेनिन के ज़माने में यह इलाक़े यूक्रेन को दिए गए थे. यहाँ रूसी मूल के लोग रहते हैं और मैदानी हालात इस बात की गवाही देंगे कि यह इलाक़े रूस के हैं ।

अमेरिका और उसके घटक पश्चिमी देशों पर यूक्रेन जंग भड़काने के आरोप लगाते हुए असद ने कहा कि यूक्रेन के नव नाज़ियों की मदद से अमेरिका ने तीसरा विश्व युद्ध छेड़ दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चूका है. पहले वर्ल्ड वार पारंपरिक थे, कई देशों की फौजें एक साथ कई दूसरे देशों के खिलाफ लड़ती थी, लेकिन अब ज़रा अंदाज़ बदल गया है।

सीरिया के राष्ट्रपति ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि अब भी हालात वही हैं, बस मॉडर्न और आधुनिक हथियारों, खास कर परमाणु हथियारों के कारण, पारंपरिक युद्ध बड़ा खतरा है और एटमी हथियारों के कारण रिवायती जंगें रुक सी गयी हैं अब उनके जगह छद्म युद्ध और प्रॉक्सी वार ने ले ली है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और वेस्टर्न कंट्रीज़ की ओर से रूस के खिलाफ ज़ेलेन्स्की और उसकी नव नाज़ी सेना लड़ रही है बिल्कुल उसी तरह जैसे सीरिया में दमिश्क़ सरकार के खिलाफ या दूसरे इलाक़ों में अमेरिका और साम्राज्यवादी धड़े की जंग आतंकी संगठन लड़ रहे थे।